फिर उठे EVM पर सवाल, और गहराया EVM गड़बड़ी का शक

CITY TIMES
0
भारतीय जनता पार्टी की एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह चिट्ठी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के लेटर हेड पर लिखी गई। 10 मार्च 2017 को भाजपा के कार्यकार्ताओं को लिखी गई है इस चिठ्ठी में कार्यकर्ताओं को प्रदेश में भाजपा की जीत पर बधाई दी गई है।

लेकिन यूपी चुनान का नतीजा तो इसके अगले दिन यानी 11 मार्च 2017 को घोषित हुआ था। अब सवाल उठता है कि चुनाव से एक दिन पहले ही कैसे भाजपा को पता चला कि उन्हें बहुमत मिल रहा है।


इसमें यह भी लिखा गया है कि पार्टी को चूंकि प्रदेश में जीत मिली इस लिए समस्त कार्यकार्ताओं को 2019 से आम चुनाव के लिए कमर कस लेना चाहिए। इसके अलावा चिट्ठी में होली और संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।

इस चिट्ठी के सामने आमने आने के बाद कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चौधरी सत्यवीर सिंह उर्फ बबुआ भइया ने कहा है, “हर पार्टी को नतीजों का थोड़ा बहुत अंदेशा रहता है, हो सकता है भाजपा को भी जीत का भरोसा हो। लेकिन यह चिट्ठी संशय पैदा करती है इसलिए भाजपा को इस मामले में स्पष्टीकरण देना चाहिए।” 



Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)