AMARNATH : हाइवे पर यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 11 की मौत, 30 घायल

CITY TIMES
0



SocialDiary
जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर रामसू और बनिहाल के बीच अमरनाथ तीर्थयात्रियों से भरी बस के खाई में गिरने की खबर है। जानकारी के मुताबिक हादसे में करीब 11 लोगों की मौत की सूचना है और कई लोग घायल हुए हैं, हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।  बताया जा रहा है कि बस का नंबर जेके02-0594 था। बस पहलगाम की बताई जा रही है।घायलों को बनिहाल के सब डिविजनल अस्पताल में भेजा रहा है। गंभीर रूप से घायल लोगों को जम्मू और उधमपुर रेफर किया जा रहा है। घायलों को घटना स्थल से लेने के लिए चौपर हेलीकॉटर भेजा गया है। 

loading...




Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)