अमरनाथ यात्रा के विरोध में मुस्लिम युवक को बजरंग दल के गुंडों ने बुरी तरह पिटा

CITY TIMES
0
SocialDiary
पूरा देश आज धर्म, जात-पात, रंग, मजहब से उठकर अमरनाथ यात्रा पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ एकजुट है. लेकिन देश के भीतर एकता और भाईचारे के दुश्मन को ये बिलकुल पसंद नहीं है. इसी क्रम में हरियाणा के हिसार में बजरंग दल के गुंडों ने अमरनाथ यात्रा के कथित विरोध में मुस्लिम युवक को बुरी तरह से पिटा, साथ ही जबरदस्ती भारत माता की जय के नारे लगवाये. हालांकि वे इस दौरान ये भूल गए कि बाकि यात्रियों की जान बचाने वाला वो ड्राईवर सलीम भी एक मुसलमान है.

पीड़ित आबिद हुसैन नाम ने बताया कि अमरनाथ यात्रा पर हमले के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे. उस दौरान उसे मारा-पीटा गया. हरियाणा मुस्लिम कल्याण कमेटी के अध्यक्ष हरफूल भट्टी ने कहा कि जब आबिद हुसैन मस्जिद से बाहर आया तो उसको लड़कों ने थप्पड़ मारा था. घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में लोग हुसैन से बार-बार भारत माता की जय के नारे लगाने को कह रहे हैं. उसमें से एक शख्स हुसैन को थप्पड़ भी मार रहा है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)