यहाँ बैलट पेपर से हुए चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ़

CITY TIMES
0
Social Diary
गाजीपुर, तीन महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में बम्पर जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी की बैलट पेपर से जिला पंचायत सदस्य के उप चुनाव में करारी हार हुई है। जिले की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा की बड़ी दुर्गति हो गई। दोनों सीटों पर भाजपा की जमानत जब्त हो गई। एक सीट पर तीसरे तो एक सीट पर चौथे नम्बर पर रही।

जिलापंचायत सदस्य के उपचुनाव में कासिमाबाद सीट पर बसपा ने जीत हासिल की तो करंडा सीट पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा को धूल चटाई। करंडा में भाजपा तीसरे नंबर पर तो कासिमाबाद में चैथे नंबर पर लुढ़क गई।

करंडा जिला पंचायत क्षेत्र में सपा प्रत्याशी लाल बहादुर यादव 5,267 वोट, बसपा के हीरालाल चक्रवर्ती 3,662 वोट, भाजपा के जयप्रकाश बिंद 2848 वोट, अजय कुशवाहा 1,096 वोट, सत्यदेव यादव 84 वोट, शिवपूजन उर्फ पांचू को 72 वोट मिले।



सपा प्रत्याशी लाल बहादुर यादव ने बसपा के हीरालाल चक्रवर्ती को 1,605 वोटों से पराजित कर दिया। मतगणना स्थल पर सदर तहसीलदार नंदप्रकाश मौर्या व बीडीओं करंडा निजला मौजूद थे।

कासिमाबाद जिलापंचायत क्षेत्र के मतगणना के अनुसार बसपा से रीता देवी 7,124 वोट, भासपा की शीला देवी 3,076 वोट, सीपीएम व सपा के गठबंधन प्रत्याशी पुष्पा देवी 2,522 वोट, भाजपा की गुडि़या पासी को 1,524 वोट मिले।

बसपा प्रत्याशी रीता देवी ने भासपा की प्रत्याशी शीला देवी को 4,048 वोटों से पराजित कर दिया। यहां भाजपा की गुड़िया पासी चौथे नम्बर पर रहीं।

loading...



Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)