"किशमिश खाने वाले लोग मुझे डिसमिस नहीं कर सकते"-लालू यादव

CITY TIMES
0
SocialDiary
"किशमिश खाने वाले लोग मुझे डिसमिस नहीं कर सकते"-लालू जी वाला डायलॉग मारिए Tejashwi Yadav , और टेंशन-फ्री होकर गुजरात में भाजपा का कबाड़ा करने निकल पड़िए, फिर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ भी आना है।
गुजरात में रैली कीजिए. दहाड़ मारिए..सुनते ही भाजपाइयों की पेंट गीली हो जाएगी। वो क्या है कि बकौल लालू जी "चूहे जितना तो दिल होता है संघियों का". वैसे भी लालू जी ने सिखाया ही होगा-"भैंसवा को पूंछ से नहीं, बल्कि हमेशा सींग की तरफ से पकड़ो." गुजरात में तो जूते-चप्पलों के डर से शाह भी मंच पर जाली लगवाते हैं और तब भी पब्लिक ऐसा धकेलती है कि 5 मिनट में ही भाग निकलते हैं।
फिर आइए, मध्य प्रदेश में भोपाल में धमाका कीजिए. ऐसी धमाकेदार रैली कराएंगे कि शिवराज सीधे राघवजी की शरण में दिखेंगे।



जल्दी कीजिए..लंबा सफर है। अगला नंबर छत्तीसगढ़ का भी है न, जहाँ रमन सिंह और उनके सांसद पुत्र को राजनांदगांव में ही शिकस्त देनी है। और हाँ, बनारस में भी एक को पटकनी मारनी है। 2019 के पहले 2017 और 2018 है न।
इन बुड़बकों को समझ नहीं आ रहा है। ये आपको खरा नेता बनने का मौका दे चुके हैं। चूकिए मत..बहुत स्पेस खाली है..जितना कवर कर सकें, कीजिए..यही आपकी जमीन होगी। बाकी, बिहार संभालने के लिए लालू जी हैं ही।
लेखक - महेंद्र यादव

loading...



Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)