जुनैद हत्याकांड का मुख्य आरोपी महारष्ट्र के धुले से गिरफ्तार

CITY TIMES
0
Social Diary
बीते दिनों दिल देहला देने वाले जुनैद हत्याकांड के मुख्य आरोप को हरियाणा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। एनडीटीवी के मुताबिक़, आरोपी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र के धुले से गिरफ्तार किया है। बता दें कि हरियाणा के बल्लभगढ़ में खांडवली गांव का रहने वाला जुनैद 22 जून को अपने चार दोस्तों के साथ दिल्ली से खरीदारी कर घर लौट रहा था। इस दौरान ट्रेन में लोगों के एक समूह ने उन्हें ‘गो-मांस खाने वाले’ और ‘देशद्रोही’ कहते हुए उन पर हमला कर दिया था, जिसमें जुनैद की मौत हो गई। पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। (सियासत से)


loading...

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)