भाजपा को लगा बड़ा झटका, सैकड़ो कद्दावर नेताओ ने छोड़ी पार्टी

CITY TIMES
0
SocialDiary
रांची, एक तरफ मध्यप्रदेश में किसानों की हत्या से भाजपा बैकपुट पर आ गयी है तो दूसरी तरफ झारखंड में कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका दे दिया है। कांग्रेसभवन में गुरुवार को मिलन समारोह में भाजपा के 60 स्थानीय नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

कांग्रेस द्वारा जारी सूची के अनुसार पार्टी में शामिल होने वालों में रांची महानगर भाजपा के नेता विकास कुमार, मनीश कुमार भगत, मनु तिर्की, अमन वर्मा, अमित कुमार, हरिकुमार रवि, मनीष कुमार, हरमान सिंह, सुबोध कुमार, गौरव सिंह, तारीक अनवर खान, पिंकू कुमार, वरुण कुमार, दीपक मरांडी, शशि कुमार महतो, कमलेश कुमार, सागर वर्मा, विवेक सिंह, देवाशीष कर्मकार मुख्य रूप से शामिल हैं।


मिलन समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शकील अहमद, प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, एपीआरओ जुडसन बक्का, मीडिया प्रभारी प्रदीप तुलस्यान, सदस्यता प्रभारी आलोक कुमार दुबे आदि मौजूद थे। इस अवसर पर डॉ. शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश को जोड़ने वाली पार्टी है। कांग्रेस हमेशा देशहित को सर्वोपरि मानकर काम करती रही है। (दैनिक आज)

loading...


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)