छेड़छाड़ : आसाराम को भी ज्वाइन करनी चाहिए भाजपा मिल जायेगी जमानत -आचार्य प्रमोद

CITY TIMES
0

loading...


हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे पर एक आईएएस की बेटी का पीछा करने के मामले में जमानत मिल गई है.  23 वर्षीय विकास बराला को पुलिस ने  रात 12 बजे नशें में धुत होकर एक लड़की का बलात्कार करने के लिए पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था.


बराला को जमानत मिलने पर कल्कि पीठ के आचार्य प्रमोद कृष्णन ने बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बेटे को रेप की कोशिश के जुर्म में 3 घण्टे में ज़मानत मिल गयी,आशाराम बापू को तत्काल भाजपा ज्वाइन कर लेनी चाहिये.


उन्होंने आगे कहा कि क्या आज सुमित अवस्थी और आमिश देवगन,आदरणीय संबित पात्रा से पूछने की हिम्मत करेंगे के हरियाणा में बेटियाँ कैसे बचायें और कैसे पढ़ायें ?

इसी के साथ उन्होंने कहा, रेप की कोशिश के आरोप में गिरफ़्तार विकास “बीजेपी”की बजाय अगर किसी और पार्टी का होता,तो मीडिया पूरे विपक्ष को बलात्कारी सिद्ध कर देता.


loading...



Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)