Loading...
मुंबई : महाराष्ट्र के अनेक इलाकों में मंगलवार को भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्से में 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि औरंगाबाद जिले में बिदकिन के निकट शिवनाई लेक में विसर्जन के दौरान तीन लोग डूब गए।
राज्य पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने मुंबई में बताया कि औरंगाबाद में तीन लोगों की मौत के अलावा, पुणे में चार लोगों की, जलगांव में दो, नासिक और बीड जिले में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई। बहरहाल उनकी मौत के बारे में विस्तृत जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।

बता दें मुंबई में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की शुरुआत गणेश गली मंडल और लालबागचा राजा की गणेश प्रतिमाओं से की गई। त्योहार के दौरान यहां लाखों श्रद्धालु जुटे थे। यह गणेश उत्सव 25 अगस्त को शुरू हुआ और मंगलवार को ‘अनंत चतुर्दशी’ पर समाप्त हो गया।
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के प्रमुख स्थान गिरगांव चौपाटी, जुहू समुद्र तट, पवई झील, दादर चौपाटी, मात जेटी और मलाड में इसके लिए उचित प्रबंध किए गए थे। बीएमसी ने भक्तों से किसी भी सहायता के लिए अधिकारियों को सूचित करने की अपील की। पुलिस ने विसर्जन वाले स्थानों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी और राज्य रिजर्व पुलिस बल की कंपनियों को भी तैनात किया गया था। बावजूद इसके अलग-अलग जगहों पर 11 मौत हुई है।

loading...