हिंदुत्व विचारधारा विरोधी पत्रकार गौरी लंकेश की निर्मम हात्या

CITY TIMES
0


Loading...

बेंगलुरु। देश की जानी-मानी पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बेंगलुरु के राजाराजेश्वरी नगर स्थित उनके आवास पर अज्ञात हमलावर ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात करीब 8 बजकर 30 मिनट पर हुआ।

अभी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी। उनका घर राजाराजेश्वरी नगर में था।

    #UPDATE: Senior journalist Gauri Lankesh succumbed to multiple bullet wounds on her body (File picture) pic.twitter.com/NShi2KJIM0

    — ANI (@ANI) September 5, 2017

उनके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं, जिससे जाहिर होता है कि उनकी हत्या के लिए उन पर कई बार फायरिंग की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 हमलावर उनके घर के बाहर आए और उन्हें गोलियों से भून डाला।

कहा जा रहा है कि वैचारिक मतभेदों को लेकर गौरी कुछ लोगों के निशाने पर थीं। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर ने इस वारदात की पुष्टि की है।

loading...


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)