12 की उम्र में शादी और अब है 44 बच्चो की माँ

CITY TIMES
0
मुकुनो. युगांडा के एक गांव में रहने वाली एक महिला को कुछ वक्त पहले तक लोग बच्चा पैदा करने की मशीन के रूप में जानते थे। इसकी वजह ये थी कि महिला ने शादी के बाद अगले 23 सालों में 44 बच्चों को जन्म दे दिया था। बड़ी बात ये है कि उसके साथ ऐसा एक खास बीमारी की वजह से हो रहा था, जिसके चलते प्रेग्नेंसी के बाद वो कई बार एक से ज्यादा बच्चों को जन्म देती रही। महिला ने 13 बार की डिलीवरी में एक से ज्यादा बच्चों को जन्म दिया। इस दौरान उसने 36 बच्चों को जन्म दिया। जिसमें जुड़वा से लेकर 4 बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि बाद में महिला ने अपना गर्भाशय निकलवा दिया। महिला का पति सालों पहले उसके साथ नहीं रहता है, जिसके चलते बच्चों की सारी जिम्मेदारी उसी पर है।

13 बार दिया एक से ज्यादा बच्चों को जन्म
- ये स्टोरी युगांडा के मुकुनो जिले के कम्पाला गांव में रहने वाली 39 साल की महिला मरियम नबातांजी की है, जो 44 बच्चों की मां बन चुकी है। हालांकि इनमें से 6 की मौत होने के बाद उसके 38 बच्चे ही जिंदा हैं। इनमें से 10 लड़कियां और बाकी लड़के हैं।
- खास बीमारी की वजह से महिला एक बार में लगातार एक से ज्यादा बच्चों को जन्म दे रही थी। इस मेडिकल कंडिशन को 'हाइपर ओव्युलेशन' (ज्यादा अंडोत्सर्ग) कहा जाता है। जिसमें माहवारी के दौरान महिला के गर्भ में एक से ज्यादा अंडे रिलीज होते हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक ये प्रोसेस जेनेटिक होती है।
- शादी के बाद अगले 23 सालों में महिला छह बार जुड़वां, चार बार ट्रिपलेट्स (एक साथ तीन), तीन बार क्वाड्राप्लेट्स (एक साथ चार) बच्चों की मां बनी। यानी 36 बच्चों का जन्म तो 13 बार की प्रेग्नेंसी में ही हो गया, बाकी आठ बार उसने सिंगल बच्चों को जन्म दिया था।
23 की उम्र तक बन चुकी थी 25 बच्चों की मां

- साल 1993 में मरियम जब 12 साल की थी, तब उसकी शादी 40 साल के एक शख्स के साथ हो गई थी। जो पहले से शादीशुदा था और कई बच्चों का बाप था। अपनी शादी को लेकर मरियम का कहना है कि 'उस वक्त मैं काफी छोटी थी और मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता था।
- शादी के एक साल बाद यानी 1994 में 13 साल की उम्र में मरियम पहली बार मां बनी। उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया और इसी के साथ शुरू हो गया ढेर सारे बच्चे पैदा करने का सिलसिला। दो साल बाद महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इसके डेढ़ साल बाद महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया।
- 23 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते वो 25 बच्चों की मां बन चुकी थी। महिला ने दिसंबर 2016 में अपने आखिरी बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद लगातार कमजोर हो रहे अपने शरीर को देखते हुए उसने डॉक्टर से और बच्चे पैदा नहीं करने के बारे में कहा। जिसके बाद उन्होंने उसका गर्भाशय निकालकर उसे इस तकलीफ से छुटकारा दे दिया।

अकेले ही बच्चों का पालन-पोषण करती है महिला

- महिला का कहना है कि एक साथ कई बच्चे पैदा करना मेरे लिए कभी हैरानी भरा नहीं रहा। मेरे पिता ने अलग-अलग महिलाओं से 45 बच्चों को जन्म दिया था। ये सभी पांच, चार, तीन और दो के सेट में पैदा हुए थे।
- मरियम अपने सभी बच्चों को खुद ही पाल रही है। उसके मुताबिक उसका पति उस पर जमकर अत्याचार करता था और सालों पहले उसे छोड़कर चला गया था। तब से वो अकेली सभी बच्चों की देखभाल कर रही है। महिला का कहना है कि जब कभी वो लौटकर आता भी है, तो रात को आता है और सुबह होते ही लौट जाता है।
- महिला के बड़े बच्चे तो फिर भी अपने बाप को चेहरे से जानते हैं, लेकिन ज्यादातर बच्चों को तो उनके बाप का चेहरा भी याद नहीं है। क्योंकि वो रात को आकर सुबह होते ही निकल जाता है। आर्थिक समस्या की वजह से महिला को बच्चों को पालने में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


Loading...


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)