दुनिया में सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी बनानेवाली इकलौती महिला भी मुस्लिम ही है

CITY TIMES
0

Loading...
इस्लाम में शिक्षा पर बहुत जोर दिया गया है। पवित्र कुरान की ऐसी कई आयतें हैं जिनमें शिक्षा का महत्व बताया गया है। आमतौर पर ऐसा समझा जाता है कि शिक्षा और ज्ञान-विज्ञान तो सिर्फ पुरुषों के लिए हैं, परंतु यह सच नहीं है। इस्लाम में महिलाओं को भी शिक्षा की बराबरी का अधिकार दिया गया है। आज हम आपको बताएंगे उस मुस्लिम महिला के बारे में जिसने सदियों पहले यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी। 
1- उस महान मुस्लिम महिला का नाम फातिमा अल-फिहरी था। वे अरब में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती थीं। उनका शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान था। उन्होंने अल कारावियिन यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी। यह उस जमाने में बहुत बड़ी घटना थी।
 
2- सन् 800 ई. में फातिमा का जन्म ट्यूनीशिया के कारावान में हुआ। फातिमा के पिता मुहम्मद अल-फिहरी बहुत धनी कारोबारी थे। खुद फातिमा भी शिक्षित थीं। वे धन का उपयोग ऐसे कार्य में करना चाहती थीं जिससे संसार की भलाई हो और जिसकी जरूरत हर व्यक्ति को हो। निश्चित रूप से शिक्षा ही माध्यम है जो हर युग में मनुष्य के लिए जरूरी है।
 
3- इसी दूरदर्शी सोच के साथ फातिमा ने यूनिवर्सिटी स्थापित करने का फैसला लिया। ऐतिहासिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने 859 ई. में मोरक्को के फेज नामक स्थान पर इस संस्था की स्थापना की।
loading...
 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)